NBCC को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से 120 करोड़ रु. का ठेका मिला

NBCC को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से 120 करोड़ रु. का ठेका मिला नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की निर्माण कम्पनी एन.बी.सी.सी. को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से 120 करोड़ रुपए का ठेका मिला है। 

बंबई शेयर बाजार को दी जानकारी में कम्पनी ने बताया कि उसे यह ठेका ग्रेटर नोएडा में पुरातत्व संस्थान और यूनेस्को श्रेणी-दो केंद्र के निर्माण के लिए मिला है। 

इस संबंध में पुरातत्व सर्वेक्षण और एन.बी.सी.सी. ने सहमति ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। यह निर्माण कार्य ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क 2 में किया जाएगा।

इसकी अनुमानित लागत 120 करोड़ रुपए है। इससे पहले इस महीने एन.बी.सी.सी. को पश्चिम बंगाल में एक अस्पताल के निर्माण का 250 करोड़ रुपए का ठेका मिला है। 

Post a Comment

[disqus][facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget