बॉलीवुड की सांवली एक्ट्रैसेस हुई ट्रीटमेंट से गोरी
मुंबई: बॉलीवुड में खूबसूरत एक्ट्रैस होना बेहद मायने रखता हैं। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड की भी मशहूर एक्ट्रैस में से एक हैं। बॉलीवुड में प्रियंका के लुक्स और स्टाइल की काफी तारीफ की जाती है।
आपको बता दें कि गोरा रंग पाने के लिए उन्होंने स्किन लाइटनिंग ट्रीटमेंट करवाया था। लेकिन न सिर्फ प्रियंका ने बल्कि दीपिका पादुकोण,बिपाशा बसु, शिल्पा शेट्टी जैसी कई मशहूर एक्ट्रैसेस इस ट्रीटमेंट के जरिए अपनी खूबसूरती को बढ़ा चुकी हैं।
"स्किन लाइटनिंग ट्रीटमेंट में बॉडी की स्किन के कलर को फेयर किया जाता है। इस ट्रीटमेंट में ब्लीचिंग एजेंट, हाइड्रोक्वीनाइन का यूज होता है। इसे लगाने से स्किन में डार्कनेस के लिए जिम्मेदार मेलेनिन को कम किया जाता है, जिससे स्किन का रंग निखर जाता है। इसे एक साथ पूरी बॉडी पर नहीं लगाया जाता। कुछ सिटिंग्स में इसे बॉडी के अलग-अलग हिस्सों पर अप्लाई किया जाता है। पहले यह ट्रीटमेंट विदेशों में या इंडिया के बड़े शहरों में होता था मगर अब इसे डर्मेटोलॉजिस्ट के जरिए या ब्यूटी पार्लर में भी करवाया जा सकता है। कई जगहों पर लेज़र के जरिए भी स्किन लाइटनिंग की जाती है।"
Post a Comment