अब आप बैंक काऊंटर से भी ले सकते हैं रेलवे टिकट

http://s.hswstatic.com/gif/need-bank-account-1.jpg
जबलपुरः अब आप बैंक की शाखाओं से भी रेल टिकट ले सकेंगे। रेलवे की टिकट वेंडिंग मशीन के साथ ही बैंक में काऊंटर भी खोले जा सकते हैं। यात्री सुविधा की सेवा विस्तार के क्रम में उत्तर मध्य रेलवे यह तैयारी कर रहा है। शीघ्र ही इसके लिए एस.बी.आई. से करार किया जा सकता है।

रेल बोर्ड का यात्री सुविधाओं के विस्तार पर लगातार जोर है। इस क्रम में सभी जोनल रेलवे काम कर रहे हैं। रेलवे कर्मचारी दूसरे कामों से मुक्त होकर सिर्फ यात्री सुविधाओं को बढ़ाने में जुटें इसलिए पिछले दिनों एस.बी.आई. से रेल शक्ति योजना का करार हुआ। इस क्रम में अगला करार एस.बी.आई. शाखाओं में टिकट वेंडिंग मशीन इंस्टॉल कर और एस.बी.आई. शाखाओं में टिकट काऊंटर खोलने का हो सकता है। इससे बैंक जाने वाले कस्टमर्स को रेल टिकट के लिए स्टेशन नहीं जाना होगा और रेलवे स्टेशन पर कतार भी कम होगी।

प्रयोग के तौर पर पहले सेवा को कुछ प्रमुख शहरों की शाखाओं से शुरू किया जाएगा जबकि बाद में सफलता मिलने पर इसे दूसरी शाखाओं में भी लागू किया जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंणक डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि इस योजना पर विचार चल रहा है। एस.बी.आई. से वर्तमान करार की सफलता के बाद इस दिशा में काम किया जाएगा।

Post a Comment

[disqus][facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget