Amar Jyoti

Latest Post



मुख्यमंत्री राजस्थान श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि छोटी-छोटी चीजों से लोगों में खुशियां बांटने पर भूटान में जैसे ध्यान दिया जा रहा है, वह अन्य देशों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत है। उन्होंने कहा कि जिस तरह भूटान में सकल राष्ट्रीय खुशहाली पर फोकस किया जाता है, उसी तरह राजस्थान में हैप्पीनेस कोशेंट बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है। टॉय बैंक, क्लॉथ बैंक एवं मोबाइल लाइब्रेरी जैसी पहल के माध्यम से हम लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित प्रमुख योजनाओं की जानकारी भी संवाद के दौरान की। श्रीमती राजे भूटान की राजधानी थिम्पू में भूटान शाही विश्वविद्यालय के सभागार में माउण्टेन ईकोज लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे दिन ’ऑफ दी पीपुल, फोर दी पीपुल’ विषय पर संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सलाहकार परिषद् की सदस्य श्रीमती मालविका सिंह के सवालों के जवाब दे रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रकृति का सम्मान करने, पारिस्थितिकी अनुकूल जीवनशैली को ग्रहण करने और अपनी पारम्परिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के बारे में भूटान से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में भी हम सतत एवं सृजनशील विकास की अवधारणा पर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान से लेकर परम्परागत कलाओं एवं कौशल को बढ़ावा देने जैसे हमारे प्रयास इसी अवधारणा के अलग-अलग आयाम हैं। उन्होंने कहा कि जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल को देश ही नहीं दुनिया में ख्याति मिली है। हमने और भी कई ऎसे फेस्टिवल्स की शुरूआत की है जिनसे प्रदेश की कला एवं संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी।

श्रीमती राजे ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लोगों का इससे सक्रिय जुड़ाव जरूरी है। इसके लिए हमने महत्वपूर्ण रेल्वे स्टेशनों पर स्थानीय पर्यटन के अनुरूप पेन्टिंग करवाकर उन्हें जीवन्त स्मारक का रूप दिया है। बीकानेर रेल्वे स्टेशन पर बादल महल, सवाई माधोपुर पर टाइगर का चित्रण किया गया है। इसी तरह हमने जयपुर शहर को जोगी आर्ट के खुले संग्राहलय के रूप में प्रस्तुत किया, जिसकी व्यापक स्तर पर सराहना हुई। मुख्यमंत्री ने संवाद कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में चलाए जा रहे जन जुड़ाव के विभिन्न कार्यक्रमों सरकार आपके द्वार, न्याय आपके द्वार, आपका जिला-आपकी सरकार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिला सशक्तीकरण एवं वित्तीय समावेशन की भामाशाह योजना, अन्नपूर्णा भण्डार योजना, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना जैसी राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से चर्चा की और इनके माध्यम से लोगों के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलाव को रेखांकित किया। इस दौरान भूटान की राजमाता आशी दोरजी वांग्मो वांग्चुक, गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित थे।

Congress mouthpiece National Herald, which became defunct in 2008, shall resume publication, the Associated Journals Ltd announced today naming senior journalist Neelabh Mishra as its new Editor­in­Chief. The Associated Journals Ltd, a company founded in 1937 by Pandit Jawaharalal Nehru, has taken steps to resume publication of its English and Hindi newspapers National Herald and Navjivan.
 "The company has appointed senior journalist Neelabh Mishra as Editor­in­chief for its Hindi and English newspapers and digital properties with immediate effect," Congress Treasurer Motilal Vora, who is also managing director of AJL Limited, announced today. Without specifying the exact date when the newspapers plan to resume publication, he said it would happen in coming months and will be followed by reviving of Quami Awaz, its defunct Urdu newspaper.
Mishra had earlier been Editor of Outlook Hindu and has done extensive work in areas of research and documentation including for the Right to Information movement and legislation. Vora said the spirit of the forthcoming publications of The Association Journals Limited, a not for profit company, is captured by the tagline "Freedom is in peril, defend it with your might". He said the publications shall seek to give voice to the vision of Nehru and shall seek to occupy a liberal, progressive, secular space. "They shall strive to represent the under­represented and all those deprived of voice, thereby promoting the ideals of a plural, democratic party," he said.
 Announcing the plans of relaunching the newspaper last month, Vora had said the decision was taken at an Extraordinary General Meeting of AJL in Lucknow in January and the process is on. In the Lucknow meeting, the Associated Journals Limited (AJL) had decided to convert into a not­for­profit company and re­launch its newspapers.

The decision had come in the midst of a legal battle over its past, which has ensnared Congress president Sonia Gandhi and her son Rahul. The issue is pending in court.

अजमेर शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि सिंधी संस्कृति  एक विशाल विरासत वाली संस्कृति है। हम अपने बच्चों और युवाओं को इस विपुल विरासत से अवगत कराएं एवं उन्हें सिंधियत से जुड़े संस्कार सिखाएं। सिंधी समाज का देश एवं प्रदेश के विकास में योगदान सदैव बना रहेगा।     प्रो. वासुदेव देवनानी ने बुधवार को अजमेर में लवकुश उद्यान एवं फॉयसागर स्थित पार्क में सिंधी समाज की चालील्हो मेला कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने कहा कि सिंधी संस्कृति विश्व की प्राचीन संस्कृतियों में से एक है। यह संस्कृति एक विपुल इतिहास को अपने में समाहित किए हुए है। हम अपने समाज के युवाओं को इस संस्कृति से अवगत कराएं ताकि वे इस विरासत पर गर्व कर सकें।     उन्होंने कहा कि किसी भी समाज का विकास उसकी संस्कृति और सभ्यता से ही होता है। सिंधी समाज में अपने पुरूषार्थ के बल पर राष्ट्र निर्माण में सहयोग दिया है। कार्यक्रम में महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत ने सिंधी भाषा में गीत गाकर सभी को मोहित कर दिया।     इससे पूर्व प्रो. देवनानी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे ंसिंधी समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

25 अगस्त। मुख्यमंत्री राजस्थान श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि भूटान सतत् विकास का एक बड़ा उदाहरण है, जो दुनिया को सिखाता है कि कैसे आकांक्षाओं और पारिस्थितिकी के बीच संतुलन बिठाते हुए शासन किया जाए।       श्रीमती राजे गुरुवार शाम को भूटान की राजधानी थिम्पू में माउण्टेन इकॉज लिटरेरी फेस्टीवल के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि भूटान के भारत से हमेशा से दोस्ताना संबंध रहे हैं। प्रकृति की खूबसूरत छटाओं के बीच स्थित यह देश दुनिया के लिए आशा की एक किरण जगाता है। प्रगतिशील एवं निर्देशित शासन यहां की पहचान है। श्रीमती राजे ने कहा कि राजस्थान एवं भूटान में कुछ समानताएं हैं। दोनों ही प्रकृति का बहुत सम्मान करते हैं। दोनों ही देश लोगों की खुशहाली एवं उनकी प्रसन्नता को विकास के पैमाने के रूप में देखते हैं।      मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान का विकास मॉडल आज पूरे भारत में सराहा जा रहा है। हमारी सरकार राजस्थान के लोगों के हेप्पीनेस इण्डेक्स को ऊपर उठाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। सकल हेप्पीनेस इण्डेक्स को बढ़ावा देने की भूटान की फिलॉसोफी से भी हमारे प्रयासों का कहीं न कहीं आत्मीय कनेक्शन है। उन्होंने कहा कि पारिस्थितिकी के मूलभूत सिद्धान्तों को ध्यान में रखते हुए समग्र शारीरिक एवं मानसिक विकास का भूटान का नजरिया आज दुनिया के दूसरे देशों को समझने, अपनाने एवं अनुकरण करने की जरूरत है।      मुख्यमंत्री ने कहा कि जयपुर की अंतर्राष्ट्रीय साहित्य जगत में एक अलग पहचान वहां हर साल आयोजित होने वाले जयपुर लिटरेचर फेस्टीवल से भी है। यह ऎसा आयोजन है जिसका हर साहित्य प्रेमी को इंतजार रहता है। भारतीय मूल के प्रसिद्ध लेखक पिको अय्यर को उद्धृत करते हुए उन्होंने कहा कि साहित्य का यह उत्सव विभिन्न देशों के लोगों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने का भी माध्यम बनता है।      श्रीमती राजे ने माउण्टेन इकॉज लिट्रेचर फेस्टीवल की तारीफ करते हुए कहा कि साहित्य के इस तरह के समागम काफी अहम होते हैं। यहां दिल, मन और व्यावहारिक जीवन की बातों पर चर्चा होती है जो आर्थिक एवं व्यावसायिक मुद्दों पर आयोजित सम्मेलनों में कहीं नहीं दिखाई देतीं। उन्होंने कहा कि माउण्टेन इकॉज लिट्रेचर फेस्टीवल आज एक सिग्नेचर इवेंट बन गया है और इसके लिए फेस्टीवल के आयोजक बधाई के पात्र हैं।      मुख्यमंत्री ने कहा कि भूटान प्राचीन ग्रंथों को संजोये रखने की अपनी परम्परा के लिए प्रसिद्ध है। आज भूटान के साहित्य को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। मेरी यात्रा का उद्देश्य यहां की अच्छाईयों को आत्मसात करते हुए यहां से कुछ सीखकर अपने प्रदेश राजस्थान की खुशहाली के लिए उसे काम में लेना है

The Union Home Minister, Shri Rajnath Singh and the Chief Minister of Jammu and Kashmir, Ms. Mehbooba Mufti addressing a press conference, in Srinagar on August 25, 2016.
Union Home Minister Shri Rajnath Singh met about 20 delegations of civil society, some more political parties, Pahari community leaders and several individuals on the second day of his visit to Srinagar today. A six-member delegation of the resident Sikh community discussed with the Union Home Minister the concerns of minorities in the state. A 3-member delegation of Panthers Party also met Shri Rajnath Singh. Earlier a delegation of Coordination Committee of the Janata Dal (United) also met the Union Home Minister.

Later, the Chief Minister of J&K, Ms. Mehbooba Mufti met the Union Home Minister. The two leaders held detailed discussions on security situation and reviewed development projects. The Union Home Minister also held a meeting with the Governor Shri NN Vohra and State Cabinet Ministers led by Deputy Chief Minister Dr Nirmal Kumar Singh. Interacting with the media before winding up his visit, Shri Rajnath Singh announced that a nodal officer will be designated in MHA to address the grievances of the people of Kashmir directly.

Shri Rajnath Singh, accompanied by the Union Home Secretary Shri Rajiv Mehrishi and Senior Officers of MHA, returned New Delhi later this afternoon. During his two-day stay at the Nehru Guest House in Srinagar, the Union Home Minister held over ten meetings yesterday with a wide spectrum of political parties and chaired a meeting of Senior Officers of Security Agencies and State Government to review the security situation in the Kashmir Valley. Delegations of all major political parties including the state’s ruling PDP and BJP, main opposition National Conference, besides Congress, CPI(M), regional People's Conference, People's Democratic Front and Democratic Party Nationalists held talks with Shri Rajnath Singh.

During his two-day visit the Union Home Minister met about 400 persons in 30 delegations and received their inputs on the J&K situation. He also appealed to the people to help maintain law & order and restore peace. 

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget