कितना पढ़े-लिखे हैं राहुल गांधी

http://jagrukbharat.com/wp-content/uploads/2016/05/Rahul-Gandhi.jpg

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी हर मुद्दे पर सत्‍तापक्ष पार्टी पर निशाना साधते रहते हैं। राहुल केंद्र सरकार को हर मोर्चे पर घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ते। राहुल गांधी इंडिया के पूर्व पीएम राजीव गांधी और कांग्रेस प्रेसिडेंट सोनिया गांधी के बेटे हैं। वैसे तो राहुल के बारे में लोग बहुत सारी चीजें जानते हैं, लेकिन आज हम आपको उनकी पढ़ाई के बारे में बताने जा रहे हैं।

घर से पढ़ाई करते थे राहुल

राहुल की स्कूली शिक्षा दिल्ली के मॉडर्न स्कूल में हुई थी, इसके बाद वो दून स्कूल में पढऩे चले गए जहां उनके पिता राजीव ने भी पढ़ाई की थी। 1981-83 तक सुरक्षा कारणों के कारण राहुल को घर से बाहर जाने से मना कर दिया इसलिए उन्होंने अपनी पढाई घर में ही की। राहुल ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के रोलिंस कॉलेज फ्लोरिडा से सन 1994 में अपनी कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की। 1995 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज से एमफिल की डिग्री हासिल की।

2004 में की पॉलिटिक्स में एंट्री
स्नातक की पढ़ाई के बाद राहुल ने प्रबंधन गुरु माइकल पोर्टर की प्रबंधन परामर्श कंपनी मॉनीटर ग्रुप के साथ 3 साल तक काम किया। सन 2002 के अंत में वे मुंबई में अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी से संबंधित एक आउटसोर्सिंग कंपनी के चलाने के लिए भारत लौट आए। राहुल ने मार्च 2004 में पॉलिटिक्स में एंट्री ली और मई 2004 में अपने पिता राजीव गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीता। 
 

Post a Comment

[disqus][facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget